इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन पूर्व विधायक हमीदुद्दीन काजी पूर्व विधायक रविंद्र महाजन पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष मुन्ना यादव और निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा, प्रीतिसिंंह राठोर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
उक्त धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए पुरजोर विरोध किया और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा कॉर्पोरेट घराने को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता अजय उदासीन ने किया वहीं आभार उप नेता प्रतिपक्ष मुन्ना यादव ने माना।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसियों द्वारा सांकेतिक रूप से हाईवे पर आकर नारेबाजी की गई और तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार