पूर्व सांसद व केबिनेट मंत्री अरुण यादव का जन्मदिन जिला अस्पताल में फलों का वितरण कर मनाया गया

बुरहानपुर - कांग्रेस जिला इकाई द्वारा पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल पहुंचकर फलों का वितरण किया गया और पूर्व सांसद की लंबी उम्र की कामना की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी, दिनेश शर्मा, पूर्व उप नेता  प्रतिपक्ष मुन्ना यादव, फहीम हाशमी, पूर्व विधायक हमीदुद्दीन काजी, दगड़ु चौकसे, मुशर्रफ़ खान, महिला नेत्रीओं में पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा, प्रीति सिंह राठौर, तस्लीम मर्चेंट सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने घायल और बीमार मरीजों से उनके हालचाल जाने और सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद को व्यवस्थाओं की ओर ध्यान रखने के लिए आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post