बुरहानपुर - नेपानगर विधानसभा के ग्राम चाकबारा में शुक्रवार को श्री रामदेव बाबा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी ने पूजा में शामिल होकर कुदाली चलाई। इस दौरान श्री पाटिल ने समाजजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज श्री रामदेव बाबा मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होने का अवसर मिला। हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है गांव में भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इस पुनित कार्य में सहयोग करें।
श्री पाटिल ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संबंध में कहा जिलेभर में जनजागरूकता अभियान मंदिर निर्माण के लिए चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर सम्पर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए सभी सहयोग करें। जब हम राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाए तो हर व्यक्ति को ये लगना चाहिए कि इसमें हमारा भी कुछ अंश है। इससे मन को संतुष्टि मिलेगी कि हमारे गांव, परिवार का सहयोग मिला है।
भूमि पूजन के दौरान नेपानगर श्रीमती सुमित्रा देवी कास्डेकर, नेपानगर पूर्व विधायक सुश्री मंजू दादू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजू शिवहरे, विमुक्त एवं घुमक्कड़ जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जाधव, श्री अरूण पाटिल, मंडल अध्यक्ष श्री गजराज राठौर, श्री संघा महारू, श्री मयराम चैहान, श्री अजमल चैहान, श्री नितेश चैहान, श्री धनराज चैहान, श्री हरि नारायण, श्री अशोक राजाराम, श्री बाबूराव केशव सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार