"सम्मान" अभियान के तहत बिम्ट्स कॉलेज एवं आदर्श विद्यापीठ में हुई विभिन्न प्रतियोगितायें

बुरहानपुर - "सम्मान" अभियान  (महिला की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण) के अंतर्गत बिमट्स कॉलेज में निंबध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न कराई गई,
थाना निंबोला टीम द्वारा महिला जागरुकता संबधी जनसंवाद किया गया।
वहीं नया मोहल्ल्ला स्थित आदर्श विद्यापीठ हायर सेकेंड्री स्कूल में महिला सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया l 
    नगर पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने कहा की इस देश की प्रत्येक महिला को अबला से सबला बनना पड़ेगा l इसके लिए प्रत्येक महिला को अपने अंदर हिम्मत पैदा करनी होगी ताकि अपने उपर किसी भी प्रकार का अत्याचार होता है तो उस अत्याचार का प्रतिकार करने की हिम्मत होना चाहिए l

Post a Comment

Previous Post Next Post