खंडवा। "नारियां देश की जाग जाएं अगर, युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा"- ये पंक्तियां कोरोना योद्धा सम्मान के दौरान आदर्श एकता महिला मंडल का सम्मान करते समय मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पंकज कुमार लाड कहीं। ये जानकारी देते हुए संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बुधवार को जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व में संघ के सदस्यों द्वारा शिक्षक नगर पहुंचकर आदर्श एकता महिला मंडल एवं समाजसेवी महिलाओ को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के सुनील जैन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मंडल की बहनों ने जिस तरह से कोरोना से बचाव के लिए प्रचार प्रसार के साथ ही सेनेट्राईज, मास्क आदि का वितरण कर जो सेवाएं दी वह सचमुच में सराहनीय हैं।
यह सम्मान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ द्वारा बीएस पटेल बीड़ी परिवार के सौजन्य से वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर संघ द्वारा आदर्श एकता महिला मंडल की संस्थापक कमला वर्मा, अध्यक्ष डॉ पिंकी राठौर, सोहिनी जैन, अनीता पाराशर, सुनीता महाजन, सुधा नामदेव, अलका भावसार, सुचिता करोड़ी, डिंपल भद्रावले, वंदना गुप्ता, निशा वानखेडे, सपूत्री चक्रवर्ती, मधु केसोरे आदि को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर अध्यक्षा डॉक्टर पिंकी राठौर द्वारा मध्यप्रदेश मीडिया संघ का आभार द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश मीडिया संघ व खंडवा पत्रकार संघ संरक्षक संजय चौबे, जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला, पंकज लाड़, सुनील जैंन, निर्मल मंगवानी, संजय रायकवार, अभिषेक भारद्वाज, इमरान खान आदि सहित संघ के सदस्य मौजूद थे।
Tags
खंडवा समाचार