हमारे प्रतिनिधि द्वारा पूरे बायपास की वीडियो व फोटो ली गयी जिसको देखने में ही आ रहा है कि पूरे बाईपास पर कहीं भी रोड दुरुस्त नहीं है यह रोड कम और गिट्टी खदान ज्यादा दिख रहा है
जगह-जगह से रोड उखड़ रहा है जो कि आवागमन करने वाले राहगीरों वाहन चालकों के लिए बाधा पैदा कर रहा है इतना ही नहीं जब कोई भी ट्रक या भारी वाहन इस मार्ग से गुजरता है तो इस मार्ग में धूल के गुब्बारे उड़ने लगते हैं जो पीछे चलने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी कई समस्याएं पैदा करते हैं।
इस क्षेत्र के रहवासी कई बार शासन प्रशासन को इस रोड की बिगड़ी दुर्दशा के बारे में शिकायत कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार मुकदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं लगता है जब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं होगी जब तक शासन प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि रोड को लेकर अनेकों बार मीडिया समय समय पर खबरें छाप चुका है उसके बावजूद भी किसी का इस ओर ध्यान ना देना वाकई में चिंता का विषय है।
Tags
बुरहानपुर समाचार