बुरहानपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से.....कलेक्टर ने जोनल अधिकारी किये नियुक्त  

बुरहानपुर/13 जनवरी 2021/-लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 से संपूर्ण प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में भी प्रारंभ किया जायेगा। 
कोविड-19 टीकाकरण के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने चिन्ंिहत स्थलों पर जोनल अधिकारी नियुक्त किये है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेपानगर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री विशा माधवानी, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग, ऑल इज वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर, एप्पल हॉस्पिटल के लिए तहसीलदार श्री मुकेश काशिव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर के लिए नायब तहसीलदार श्री गोविंद सिंह रावत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार नायब तहसीलदार श्री एस.आर.गोलकर और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धुलकोट के लिए आयुष अधिकारी डॉ कलीम अंसारी को नियुक्त किया है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post