शनवारा क्षेत्र में चेंबर के ओवर फ्लो से सड़क पर फैला गन्दा पानी.....क्षेत्रवासी और राहगीर हुए परेशान

बुरहानपुर - नगर निगम द्वारा शहर में सीवरेज के तहत जगह जगह चेंबर बनाए गए हैं और लोगों के घरों की लाइने इन चेंबर में जोड़ी गई है लेकिन तकनीकी खराबी के कारण शहर में कई जगह चेंबर  के कारण शहर वासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनवारा स्टेट बैंक की गली में बनाया गया चेंबर ओवरफ्लो होकर सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिसके कारण स्थानीय लोग और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि लगभग 5 से 6 दिन हो गए लेकिन किसी का कोई इस ओर ध्यान नहीं है जब कर्मचारियों से संपर्क साधना चाहा तो उन्होंने कहा कि आप हमारे पास आओ और जब उनके पास गए तो गाड़ी लेकर निकल गए समस्या की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है अब यह समझ से परे है कि नगर निगम द्वारा बनाई गई इस कार्य योजना का अभी से यह हाल है तो आगे जाकर क्या होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post