बुरहानपुर - कुछ दिनों पूर्व जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया था जिसमें सैकड़ों युवक-युवतीओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया था जिसके परिणाम स्वरूप 20 जनवरी बुधवार को सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया और रोजगार मेले में चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए गए साथ ही जिन कंपनियों द्वारा बुरहानपुर जिले के युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं उन कंपनियों के संचालकों का सम्मान भी किया गया
रोजगार अधिकारी ने बताया कि लगभग 900 लोगों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया था लेकिन किसी कारणवश कुछ लोग नहीं आ पाए हैं फिलहाल कंपनियों द्वारा इस समय लगभग 100 लोगों को रोजगार मेले के अंतर्गत चयनित होने पर नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं जो कि शहर के जनप्रतिनिधियों शासकीय अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार