बुरहानपुर - बुरहानपुर शहर के प्राचीन ऐतिहासिक परकोटे वाले मुख्य मार्गों को सिटी ऑफ वॉल के रूप में इस्तेमाल करते हुए रंग रोगन कर आकर्षक रूप से सँवारा जा रहा है।
साथ ही बुरहानपुर के इतिहास को समेटे हमारी धरोहर रूपी इमारतों का चित्रण भी इन दीवारों पर किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके बारे में जानकारी मिल सके और वह अपनी इन विरासतों को देख प्रसन्न और गर्वित हो सके।
इस बारे में जानकारी देते हुए निगम आयुक्त श्री भूमरकर ने बताया कि स्वच्छता से जोड़ कर हमने शनवारा चौराहे के पास गणपति नाका की तरफ जाने वाले और बस स्टैंड को जाने वाली कोर्ट की दीवार का चयन किया है और उन दीवारों पर शहर के और शहर के आसपास स्थित ऐतिहासिक पर्यटन के महत्व वाले स्थानों को चिन्हित कर चित्रकारों के माध्यम से पेंट करवाया जा रहा है ,इससे शहर के लोगों को और बाहर से आने वाले लोगों को शहर में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिल सके और इसके प्रति लोग जागरूक भी हों।
Tags
बुरहानपुर समाचार