बुरहानपुर नि.प्र.- जिला प्रशासन बुरहानपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा जी के मार्गदर्शन में आज दिंनाक 22.01.2021 को सिन्धिबस्ती स्थित पुरुषार्थी स्कूल में नारी सम्मान पर कार्यक्रम जिला पुलिस प्रशासन ,श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट जिला इकाई बुरहानपुर ,जायंट्स ग्रुप एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कीया गया l
इस अवसर पर लालबाग क्षेत्र के टी आई श्री ए पी सिंह ,थाना क्षेत्र की सब इंस्पेक्टर अंकिता भूरिया ,उपरोक्त संस्थाओ के अध्यक्ष महेंद्र जैन , अध्यक्ष सरोज ठाकुर ,सचिव डॉ. फोजिया सोडावाला , सचिव शोभा चौधरी ,सचिव अताउल्ला खान , प्रधान अध्यापक विवेकानंद चापोरकर , डॉ. अशोक गुप्ता , अमिता अवासे , आशा तिवारी ,के साथ छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l
नारी सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालबाग टी आई ए पि सिंह ने कहा की अगर आपको लगता है की कोई आपका पीछा कर रहा है ,आपको घुर रहा है , आप जा रहे है और कोई छीटा कसी कर रहा है या एसी अन्य कोई बात कर रहा है जो आपको उचित नही लग रही तो आप इसका प्रतिकार करिए l आपके प्रतिकार करने से दुसरो में भी हिम्मत पैदा होगी तभी हम महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों में कमी लाकर खात्मे की और अग्रसर हो सकते है l आप इसकी शिकायत 100 नबर , 1098 एवं निर्भया मोबाइल के माध्यम से शिकायत कर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते है l
नारी सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालबाग क्षेत्र की सब इंस्पेक्टर अंकिता भूरिया ने कहा की छात्राए अपने आप को मजबूत करे ताकि वह किसी भी समस्या का समाधान करने में अपने आप को सक्षम पा सके l
नारी सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की युवा पीढ़ी ही सशक्त समाज का निर्माण सजग रहकर कर सकती है l क्योकि आप आने वाले समय में इस देश को संभालने का कार्य करेगे l
कार्यक्रम का संचालन सरोज ठाकुर ने किया एवं आभार शोभा चौधरी ने माना l
Tags
बुरहानपुर समाचार