अवैध शराब माफियाओं पर आज फिर हुई शख्त कार्यवाही...अवैध निर्माण को जेसीबी से किया जमीदोंज

बुरहानपुर - अतिक्रमण व अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन,राजस्व विभाग,आबकारी व पुलिस विभाग आज फिर एक्शन में नजर आया।
आज सुबह 10 बजे के करीब यह विभाग पूरे दलबल और अमले के साथ ग्राम जैनाबाद के बलवाड़ टेकरी क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने अवैध शराब माफियाओं के चार मकान और एक ढाबे को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। 
राजस्व की जमीन पर बिना अनुुमति के बने इन इन अवैध निर्माण पर कार्यवाही के समय क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आदतन शराब विक्रेता कन्हैया पिता राधाकिशन, ताराचंद पिता सखाराम, गणपत पिता हरि, अमर पिता मोहन, भगवान पिता धन्नू इत्यादि के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान एवं 34 ए आब.एक्ट के अंतर्गत संबंधित थाना शिकारपुरा में प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।
मुरैना में हुए ज़हरीली शराब कांड के बाद मध्य प्रदेश की राज्य सरकार अवैध शराब माफियाओं व भू माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह एक्शन के मूड में है। उसी का असर बुरहानपुर जिले में भी विगत कुछ दिनों से देखने में आ रहा है। 
एसडीएम महेश कुमार बडोले ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है जिसमें शराब माफिया और गुंडे बदमाश इस तरह के जो लोग हैं उनकी जो संपत्तियां है व बिना किसी अनुमति के निर्माण किया गया है उसको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है और आज 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post