बुरहानपुर - नेपानगर पुलिस एक बड़ी सफलता मिली है अंतरराजीय सागौन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सुचना पर कुख्यात आरोपी अमृत विशनोई को खंडवा जिले के बरमलाय गांव से किया गिरफ्तार किया। आरोपी अमृत विशनोई पर मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र और अन्य राज्यों मे दर्जनों गंभीर अपराध दर्ज है।
पुलिस की पूछताछ मे बड़े अन्तर्राजीय सागौन तस्कर गिरोह का खुलासा कर सकता है l
सागौन तस्कर द्वारा 11 अक्टूबर 2020 को नेपा रेंज के चांदनी गाँव के जंगल मे भारी मात्रा मे सागौन के पेड़ो की कटाई कर ट्रक मे भरकर ले जाया जा रहा था।
नेपा पुलिस ने घेरा बंदी कर 20 लाख रू कीमत के सागौन से भरे ट्रक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया था गिरफ्तार कुख्यात आरोपी अमृत बिशनोई मौका पाकर फरार हो गया था तभी से पुलिस इस कुख्यात तस्कर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी l
बुरहानपुर एस पी. राहुल कुमार लोढ़ा ने इस पर 8000/का इनाम घोषित किया था जिसका इनाम नेपानगर पुलिस को मिलेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार