पर्यटन बोर्ड की टीम का बुरहानपुर नगर का भ्रमण...ऐतिहासिक स्थलों के साथ यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों की ली जानकारी

बुरहानपुर - इंदौर से पर्यटन बोर्ड की टीम मंगलवार को बुरहानपुर पहुंची जिसमें पर्यटन बोर्ड अधिकारी विवेक कांत वाकोड़े, मिशम जाफरी, मिस्टर हुनेद बंदूक वाला, मुकेश कुमार शामिल है।
पर्यटन बोर्ड की टीम द्वारा मंगलवार को शहर के मशहूर खाद्य पदार्थों और पकवानों की जानकारी ली गई इसके लिए बाकायदा इतिहासकारों ने दाल-चावल पकवा कर चखे, साथ ही बुरहानपुर की मशहूर मावा जलेबी और यहां का ऐतिहासिक दराबा भी पर्यटन बोर्ड की टीम द्वारा चखा गया।
वही दूसरे दिन बुधवार को टीम द्वारा शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया गया इसी कड़ी में शाही जामा मस्जिद, गुरुद्वारा,  शाही किला,  राजा जयसिंह की छतरी  सहित  शहर के  विश्व प्रसिद्ध  पर्यटन स्थलों पर पहुंचे यहां उनको शहर के इतिहासकार मोहम्मद नौशाद द्वारा ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी गई।
पर्यटन बोर्ड की टीम शाही जामा मस्जिद पहुंची तो उन्होंने यहां पहुंच कर मस्जिद में लिखें शिलालेख की जानकारी ली, यहां के इतिहास के बारे में करीब से जाना।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अधिकारी हुनेद बंदूकवाला ने बताया कि हम यहां के पकवानों के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ले रहे हैं क्योंकि किसी भी पकवान के पीछे वहां के कल्चर की बहुत बड़ी रूपरेखा होती है ऐतिहासिक स्थलों की बहुत बड़ी भूमिका होती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post