बुरहानपुर - अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और चेतना महिला शाखा द्वारा मारवाड़ी युवा मंच का 35 वा स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापना के इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना के दौरान अपनी सेवायें देने वाले चिकित्सकों सिविल सर्जन, सीएमएचओ और जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कलेक्टर प्रवीण सिंह, सिविल सर्जन, डॉ. एमपी गर्ग मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुनील मूंदड़ा ने की सचिव सुरेश लखोटिया और मारवाड़ी युवा मंच के सभी पदाधिकारी चेतना महिला मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
कार्यक्रम में डॉक्टरों का सम्मान किया गया इसके अलावा पधारे अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे द्वारा कोरोना काल में काम करने वाले चिकित्सकों, जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह का सम्मान किया गया तो वहीं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एमपी गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से फील्ड वर्क करने वाले कर्मचारियों में मनोबल बढ़ता है ।
Tags
बुरहानपुर समाचार