बुरहानपुर - मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मध्यप्रदेश शासन पंचायत ग्रामीण विकास विभाग और मनरेगा एवं अन्य युवकों के साथ अभिसरण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय जिला पंचायत सभागृह में किया गया जिसमें बुरहानपुर अंचलों से बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पहुंची।
इस कार्यशाला में पशुपालन, उद्यानिकी, मनरेगा विभाग के अधिकारी मौजूद थे धूलकोट, पिपराना, दवाटिया सहित कई ग्रामीण अंचलों से महिलाएं इस कार्यशाला में पहुंची।
महिलाओं ने अपने स्तर पर अपनी-अपनी समस्याएं बताई कई महिलाओं ने पशु पालन में आ रही दिक्कतों को लेकर जानकारी दी तो कई महिलाओं ने स्व सहायता समूह के दौरान जो परेशानी आ रही है उसके बारे में अधिकारियों को अवगत कराया तो वहीं अधिकारियों ने भी स्व सहायता समूह की प्रत्येक समस्या को ध्यान से सुना और तुरंत उनको समस्याओं का निदान बताया।
यह कार्यशाला ग्रामीणों को मनरेगा संबंधित जानकारियों से अवगत कराने के लिए रखी गई थी साथ ही इनकी आजीविका पर किस तरह से काम किया जा सकता है इस कार्यशाला में प्रकाश डाला गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार