बुरहानपुर। ग्राम सारोला में 13 जनवरी को चमत्कारी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा।
इससे पहले सुबह 10 बजे दर्यापुर से सारोला तक बाइक रैली निकाली जाएगी। चमत्कारी हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार सुनिल वाघे और उनके सहयोगियों ने साथ मिलकर पूरा कराया है।
इस दौरान सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर मौजूद रहेंगे।
सुनिल वाघे एवं संदीप महाजन ने बताया कि 13 जनवरी को दर्यापुर से सारोला तक सुबह 10 बजे बाइक रैली निकलेगी। इसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर का तुलादान होगा। जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण होगा।
मंदिर को लेकर यह मान्यता है कि यहां एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति को हनुमान की मूर्ति मिली थी जिसे उसने जमीन में गाढ दिया था। उसके पास काफी जमीन थी, लेकिन बाद में वह रोड पर आ गया था। उसकी बेटी को सपने में बार बार हनुमान जी आ रहे थे कि मूर्ति निकाली जाए। तब मूर्ति निकाली गई। कुछ समय तक यहां महज एक ओटला बनाकर रखा गया। सुनिल वाघे द्वारा खेत खरीदे जाने के बाद उसने यहां सहयोगियों के साथ मिलकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। साथ ही मंदिर का नाम चमत्कारी हनुमान मंदिर रखा गया। अब यहां 13 जनवरी को भव्य आयोजन होगा जिसमें सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। पूजा, अर्चना की जाएगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार