खंडवा - किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में गुरुवार 14 जनवरी को किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
तैयारियों को लेकर किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यगणों की एक बैठक संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की अध्यक्षता आयोजित हुई।
बैठक के पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।
यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय जी के सानिध्य एवं दिशा निर्देशन में होगा।
संगीतमय श्री अखण्ड रामायण पाठ का वाचन गीता रामायण मंडल आनंद नगर के सदस्यों द्वारा गुरुवार 14 जनवरी प्रातः 9 बजे से होगा। वहीं अखंड रामायण का परायण शुक्रवार 15 जनवरी को आरती पश्चात दोप 1 से 4 बजे तक प्रसादी वितरण के साथ होगा।
इस दौरान विशेष अतिथि व रामभक्तगण श्री देवेन्द्र वर्मा (विधायक, खण्डवा) श्री सुभाष कोठारी (पूर्व महापौर, खण्डवा) श्री सेवादास पटेल (जिलाध्यक्ष, भाजपा) श्री परमजीतसिंह नारंग (समाजसेवी एवं भाजपा नेता) श्री दिनेश पालीवाल (पूर्व अध्यक्ष रा.वि.न.पा.नि.) श्री अमर यादव (पूर्व अध्यक्ष , जल विभाग न.पा.नि.) श्री रितेश गोयल (समाज सेवी) श्री संजय शुक्ला (अध्यक्ष, सरयु पारिण ब्राह्मण समाज) श्री रितेश मिश्रा (समाज सेवी एवं बिल्डर) उपस्थित रहेंगे।
धर्म प्रेमी जनता से आयोजन में शामिल होकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील किशोर नगर रहवासी संघ, मातृशक्ति महिला मंडल, सुभाष नगर, रेल्वे कॉलोनी, किशोर नगर रहवासी संघ महिला मंडल, शुक्ला कॉलोनी, ब्रज नगर महिला मंडल, कावेरी विहार, बसंत विहार, अशोक नगर आदि द्वारा गई है। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पं. प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, हुकुमचंद चौहान, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, आरके चौरे, निर्मल मंगवानी, अनुपम पांडे, दिनेश बरौले, पं. राम उपाध्याय, देवाशीष साकल्ले, प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, रजत सचदेवा, दुर्गेश तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।