लालबाग में दूर होगा जलसंकट...लोगों को अब वहीं से मिलेगा पीने का पानी...भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया व्यवस्था का शुभारंभ

बुरहानपुर -  लालबाग में अब तक शहर से निगम द्वारा बारादरी नलकूप के माध्यम से आमजन को पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा था। जबकि लालबाग में मुक्तिधाम के पास पहले से ही एक कुआ मौजूद है। 
इसे लेकर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा आक्रोश भी जताया जाता था। जिसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त भगवानदास भूमरकर ने आदेश जारी कर लालबाग कुए से ही आमजन को लालबाग में पानी मुहैया कराने को कहा। 
शुक्रवार को यह व्यवस्था भी शुरू कर दी गई। 
शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे यहां पहुंचे और स्टार्टर दबाकर शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने निगम के टैंकर चालकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया। लालबाग़ में एक अर्से से जल संकट खड़ा होता आया है। इस बार जल संकट से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम ने खुद के द्वारा खुदवाए कुँए का उपयोग निगम टेंकरो के जल भरने के लिए होंगा। 
इस दौरान भाजपा नेता रमेश पाटीदार, पार्षद रुद्रेश्वर एंडोले, विट्ठल खोसे, विनोदराव पाटिल, शिव ठाकुर, वामन मोटे, विजय कार्ले, आशीष शुक्ला, संभाजी सगरे, दिलीप दिवेकर, रवि गावड़े, कैलाश हरने, गोलू ठाकुर, अतुल विरोडकर सहित अन्य मौजूद थे।
जारी आदेश में नगर निगम आयुक्त भगवानदास भूमरकर ने कहा कि उपनगर के नागरिकों को लालबाग उपनगर चिंचाला मुक्तिधाम कुए से पेजयल टेंकर के माध्यम से आपूर्ति की जाए। इससे डीजल की खपत में भी कमी आएगी।
लालबाग वार्ड के पार्षद रूद्रेश्वर एंडोले ने बताया कि अब तक यहां कुआ होने के बावजूद शहर से टैंकर बुलाए जाते थे जिसके कारण आमजन को खासी परेशानी होती थी। कईं बार लोग इसकी शिकायत करते थे। परंतु अब ऐसा नहीं होगा। गर्मी के समय में भी आमजन को यहां आसानी से पानी मुहैया हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post