बुरहानपुर - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण ,परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री प्रवीण सिंह,कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देशन एवं श्री शिवचरण चौधरी , जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी वृत दक्षिण बुरहानपुर द्वारा दिनांक 19/12/2020 को अवैध मदिरा आसवन विक्रय एवं वितरण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान पर ताप्ती नदी किनारे बसे बलवाड़ टेकरी जयसिंहपुरा क्षेत्रों में एवं आसपास के के जंगलों में दबिश दी जिसमें 26 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 1840 किलो महुआ लहान जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा , 34(1) एवं 34 (F) के तहत 08 प्रकरण दर्ज किए गए l जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 95900 /- रुपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रवि शंकर तिवारी , अभिलाषा वर्मा ,गरिमा अलावा एवं मुख्य आरक्षक बसंत जटाले, मोहम्मद सादिक एवं आरक्षक पद्मेश त्रिपाठी , जयप्रकाश चौहान एवं नगर सैनिकों का विशेष सहयोग रहा l
Tags
बुरहानपुर समाचार