महंगाई के विरोध और किसानो के समर्थन मेंकांग्रेस ने रखा उपवास, किया विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर - पेट्रोल , डीजल,रसोई गैस और बिजली दरों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस के द्वारा प्रदेश समिति के निर्देश पर बुरहानपुर में उपवास और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आयोजन गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष किया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर डीजल पेट्रोल, रसौई गैस के बढते दाम बिजली दरों में भारी वृद्धि को लेकर केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नए कृषि कानून का भी जमकर विरोध किया गया। 

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने प्रदेश में बढती बिजली दरों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आडे हाथों लिया वहीं डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढते दामों पर चिंता जताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गर्ई तथा केन्द्र के नए कृषि कानून का विरोध करते हुए इसे किसानों के लिए काला कानून बताया और कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का यह काला कानून किसानों के लिए लाभकारी नही होकर अडानी और अंबानी को लाभ पहुंचाने वाला कानून है। 

देश की मोदी सरकार देश के लोगों को अडानी और अंबानी के पास गिरवी रखना चाहती है तथा उनका गुलाम बनाना चाहती है।
कांग्रेस का यह प्रदेश व्यापी उपवास धरना प्रदर्शन किसानों के हित के लिए किया गया आंदोलन है।
दिल्ली की सरहदों पर देश का अन्नदाता इस काले कानून को वापस लेने के लिए आंदोलन कर रहा है पर उसकी कोई सुनवाई नही हो रही है, किसानो के इस देश व्यापी आंदोलन में अब तक 11 किसानों की मौत भी हो चुकी है। जिन्हें इस धरना प्रदर्शन की समाप्ती से पूर्व श्रत्र्द्धांजली अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
कांग्रेस के इस आंदोलन से महिला कांग्रेस भी पिछे नही रही उसकी ओर से भी विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी को चुडीयां पार्सल के द्वारा भेजी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post