भाजपा जिलाध्यक्ष ने बहादरपुर में किसानों को बताए नए कृषि कानून के लाभ

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने शुक्रवार को ग्राम बहादरपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। 
इस दौरान उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार बनाए गए नए कृषि कानून की बारीकी से जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि इससे किसानों का नुकसान नहीं, बल्कि फायदा है। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने भ्रम फैला फैलाकर इस कानून को बदनाम करने का प्रयास किया। जबकि इसमें किसी भी किसान का कोई नुकसान नहीं है।
श्री लधवे ने कहा कि सभी किसान बंधुओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। 
किसानों के खाते में सिंगल क्लिक पर लगभग 1600 करोड़ रु की राशि भाजपा सरकार द्वारा डाली गई है। 
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन ने भी किसानों से चर्चा की। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान बंधुओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्बोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मास्क वितरण किया गया। 
सरपंच प्रवीण शहाणे ने जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और राजू शिवहरे का स्वागत किया। श्री लधवे ने किसान बंधुओं को नए कृषि कानून के फायदे बताते हुए उनसे किसान बिल का समर्थन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित जनों को संकल्प भी दिलाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post