बुरहानपुर (म. प्र.)--कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था "आह्वान"द्वारा प्रतिवर्ष ठा. भगवान सिंह स्मृति अलंकरण प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष यह अलंकरण युवा साहित्यकार श्री संदीप शर्मा को प्रदान किया जायेगा ।
सम्मान समारोह प्रतिवर्षानुसार 31 दिसंबर को एक सौम्य समारोह में प्रदान किया जाता है।
सम्मानस्वरूप अभिनन्दन पत्र,शॉल, श्रीफल एवं 1111/- की नगद राशि भेंट दी जाती है ।
उपरोक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष कैलाश जयवंत ने प्रेषित की ।
Tags
बुरहानपुर समाचार