खंडवा 16 दिसम्बर।श्री पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा जारी प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन भी सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा बड़ी संख्या में लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने के लिए सिंधी सेवा मंडली पहुंचे। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 22 दिसंबर तक नाम मात्र के पंजीयन शुल्क के साथ यह शिविर रखा गया है इसमें किसी प्रकार की कोई दवा गोली नहीं दी जा रही है वहीं जोधपुर राजस्थान के पारंगत चिकित्सकों द्वारा पलक चिकित्सा के माध्यम से एक्यूप्रेशर मशीनों से चिकित्सा करके मरीजों को लाभ पहुंचाया जा रहा है प्रथम दिवस सोमवार को भी लगभग 50 मरीजों ने इसका लाभ लिया वहीं मंगलवार सुबह से भी पुरुष व महिलाएं इसका लाभ लेने के लिए पहुंचने लगे। डॉक्टर मुन्ना चौधरी ने भी मंगलवार से अपनी सेवाएं प्रारंभ की वहीं श्री पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी व सहयोगी सदस्य भी अपनी सेवाएं देते हुए नजर आए। मंगलवार को स्वास्थ्य लाभ लेने आये वार्ड पार्षद सागर आरतानी ने शिविर को बहुत लाभप्रद बताते हुये अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ लेने का निवेदन किया।
Tags
खंडवा समाचार