बुरहानपुर - आज दिनांक 15 12 2020 को चाइल्डलाइन बुरहानपुर द्वारा ग्राम बखारी के विट्ठल रुकमाई मंदिर में ओपन हाउस कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम की शुरुवात में टीम द्वारा बच्चो के हाथ सेनेटाईज कर मास्क वितरित किए व बच्चो को सामाजिक दूरी में बैठाया गया।
इसके पश्चात टीम मेंबर अक्षय महाजन द्वारा बच्चों को चाइल्डलाइन 1098, अभिलाषा चौबे, द्वारा गुड टच बैड टच काउंसलर सुषमा गवई द्वारा बाल अधिकार एवं कोविड-19 की जानकारी दी तथा टीम मेंबर पवन पाटील द्वारा बच्चों की समस्याओं पर चर्चा की गई फ्रैंक एंथोनी ने खेल गतिविधि कराई मयूर महाजन एवं निरल टोप्पो द्वारा कार्यक्रम का अरेंजमेंट किया गया। साथ ही साथ टीम मेंबर पवन द्वारा ग्राम बखारी में निर्धारित योजना के अनुसार *बाल कैबिनेट का गठन किया गया* जिसमें *प्रधानमंत्री* साक्षी संजय पाटिल को 15 में से 7 वोट प्राप्त हुए शिक्षा मंत्री विवेक रविंद्र साल्वे, पर्यावरण मंत्री रितेश बोर से, स्वास्थ्य मंत्री गायत्री चंद्रकांत पाटील खेलकूद मंत्री तनीषा पाटिल सूचना एवं प्रसारण मंत्री भावेश सावली शिक्षा मंत्री प्रतिभा सुरेश पाटिल सांस्कृतिक मंत्री दिव्यानी विनोद महाजन बाकी 13 बच्चों को सांसद बनाया गया और बच्चों की देखरेख एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने हेतु कैबिनेट को संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान 29 बच्चे तथा चाइल्ड लाइन टीम उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार