बाकडी, नावरा, मांडवा सहित 10 से अधिक जगह किया जनसंपर्क


बुरहानपुर- नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। उनके साथ सांसद नंदकुमारसिंह चैहान भी गांव गांव घूम रहे हैं। रविवार को बाकडी, नावरा, मांडवा सहित करीब 10 से अधिक गांवों में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि यह चुनाव सुमित्रा कास्डेकर नहीं शिवराजसिंह चौहान लड रहे हैं। जिन्होंने पंद्रह साल तक मप्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडी। अब हमारी जिम्मेदारी है कि जो स्थिति मप्र में पैदा हुई है ठीक करने में अपने वोट के माध्यम से योगदान दें। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कास्डेकर ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि चुनाव जीतने के बाद नेपानगर विधानसभा के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। कांग्रेस सरकार के दौरान भी मैंने विकास की कईं योजनाएं बनाई थी, लेकिन काम नहीं हुआ। इसीलिए भाजपा में आई और यहां आते ही कईं काम स्वीकृत हो गए। इसलिए भरोसा रखें इस बार विकास होगा।



इस दौरान जनपद अध्यक्ष निर्मला प्रकाश जावरकर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, नावरा मंडल अध्यक्ष गजानन यादव, नेपानगर मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधु चौहान, मनोज माहेश्वरी, रमेश महाजन, दौलत कोहली, भीमा नायक, महेश शिवहरे, विनोद तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


*कांग्रेसी तिलमिलाए हुए हैं, कास्डेकर का विरोध कहीं नहीं*


सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने रविवार को अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहीं भी सुमित्रा कास्डेकर का कोई विरोध नहीं है। विरोध केवल कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस तिलमिलाई हुई है। हम नेपानगर विधानसभा का चुनाव भारी मतों से जीतेंगे। जनता के आशीर्वाद से सीट जीतेंगे। शिवराज मामा के कामों से जनता तो खुश है। सब चाहते हैं कि शिवराज मामा मुख्यमंत्री बनें। इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है।


 


......................


 


*दलित नेता का संकल्पः सुमित्रा को जिताने के बाद ही पहनुंगा चप्पल*


- जयसिंहपुरा के पूर्व उपसरपंच जगन तायड़े ने सांसद के सामने लिया संकल्प


बुरहानपुर। नेपानगर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर को जिताने के लिए पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक ने कमर कस ली है। शिवराजसिंह चैहान को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए सुमित्रा कास्डेकर के चुनाव प्रचार और भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के लिए वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचना शुरू कर दिया है। सुमित्रा कास्डेकर को जिताने के लिए जयसिंहपुरा के पूर्व उपसरपंच, दलित नेता जगन तायड़े ने भी संकल्प लिया है कि जब तक हम सब मिलकर सुमित्रा कास्डेकर को जिताएंगे नहीं, तब चप्पल नहीं पहनुंगा। उन्होंने संजय नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सांसद नंदकुमारसिंह चैहानजी के सामने ये संकल्प लिया। सांसद ने उनका स्वागत कर चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए प्रेरित किया। 


जगन तायड़े ने बताया भाजपा आला कमान ने सुमित्रा कास्डेकर को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। कास्डेकर त्याग पत्र देकर भाजपा में शामिल हुई है। कास्डेकर को जिताने के लिए पूरी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। निश्चित ही कास्डेकर दुगने मतों के अंतर से उपचुनाव में जीत दर्ज कराएंगी। शिवराजसिंह चैहान को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post