बुरहानपुर - मातृशक्ति परिवार के केन्द्र मे होती है पुरा परिवार संचालन मे अहम भूमिका मातृ शक्ति की होती है इसीलिए मातृशक्ति मे जागरूकता लाकर हि हम समाज मे जागरूकता की कल्पना कर सकते है इसलिए सामाजिक संस्था भाऊ वेलफेयर फाउंडेशन व्दारा द्वारा महिलाओं को कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताते हुए डाकवाडी माता मंदिर चौराहे पर शाम को मास्क वितरण कर नियमो को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने कि अपील की गई।
जय कुमार गंगराड़े जी द्वारा सभी को बताया गया घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाए, 2 गज की दूरी का पालन करे, सेनीटाइजर या साबुन का नियमित उपयोग करें और बुजुर्गों को घर में ही रखें, छोटे बच्चों का ध्यान रखें संस्था अध्यक्ष राजेश भगत ने सभी को शपथ दिलाई सभी ने संकल्प लिया पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता भगत ने महिलाओं बहनों से अपने परिवार की जवाबदारी को बखूबी निभाते आई है कोरोना बीमारी को इस से लड़ना है यही हमारी जीत है