खंडवा- स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में सिंधी समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया


खंडवा (कमल नागपाल) - स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।स्वामी रमेश प्रकाश जी महाराज द्वारा लगभग 80 बुजुर्गों का सम्मान किया गया।


स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में शाम 4 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सभी वृद्धों का सम्मान किया गया।



इस अवसर पर स्वामी रमेश प्रकाश जी ने कहा कि बुजुर्ग अनुभवों का खजाना लिए हम सबके लिए अनमोल विरासत छोड़ जाते हैं,वे सदैव सम्माननीय हैं।


इसलिए उनका सदैव सम्मान किया जाना चाहिए।आपने सभी बुजुर्गों की कुशलता और दीर्घायु की कामना भी की।इस अवसर पर गुरमुखदास मंगवानी,किशन चंद कोटवानी,नानक बजाज, पंडित गोपाल भारद्वाज,कमल नागपाल,टोनी मंगवानी,विक्की हीरानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सीरवानी ने किया और आभार कमल नागपाल ने माना।


Post a Comment

Previous Post Next Post