स्वामी शांति प्रकाश आश्रम ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया


खंडवा(कमल नागपाल) - 29 अगस्त।स्वामी शांति प्रकाश आश्रम ने कोरोना योद्धा के रूप में अपनी मैदानी सेवाएं देने वाले समस्त सफाई कर्मियों का सम्मान किया।


शनिवार शाम 5:00 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में स्वामी रमेश प्रकाश जी महाराज ने जोनक्रमांक 5 के प्रभारी जाफर अहमद,वार्ड जमादार योगेश सारसर और उनकी पूरी टीम का स्वागत करते हुए सर्वप्रथम पुष्प वर्षा की।इसके पश्चात सभी सफाई कर्मियों को आश्रम प्रबंधन की ओर से आशीर्वाद स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।



इस अवसर पर पंडित गोपाल भारद्वाज,कमल नागपाल,प्रकाश सीरवानी,विक्की हीरानी और आश्रम के अन्य सेवक उपस्थित थे।


स्वामी रमेश प्रकाश जी ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में सफाई कर्मियों ने जो अपनी अमूल्य सेवाएं दी हैं,वे अविस्मरणीय हैं और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सबका दायित्व है।


Post a Comment

Previous Post Next Post