खंडवा (निर्मल मंगवानी) - सिंधी समाज द्वारा 16 दिनों के लिए कच्चे सूत के 16 धागों पर 16 गठानों पश्चात हल्दी से पिलाकर कुटुंब की सुख समृद्धि की कामना के साथ महालक्ष्मी जी का सगडा पूजन कर अपनी कलाई पर बांधा गया।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महालक्ष्मी जी के सगडा पूजन के लिए समाज की महिलाएं प्रातः काल समाज के पंडित श्यामलाल शर्मा, पंडित भारद्वाज एवं बाबा प्रह्लादराज दरबार सिंधी कॉलोनी, पदमनगर पहुंची।
यहां शासन के नियमों का पालन करते हुए महिलाओं को सगड़ा पर्व की महात्तम कथा श्रवण तत्पश्चात सगड़ा पूजन किया गया एवं अरदास के दौरान महालक्ष्मी जी से कुटुंब में सुख शांति एवं धन्यधान्य के भंडार भरे रहे की कामना की गई। यह पवित्र सगड़ा घर लाकर परिवार के संपूर्ण सदस्यों की कलाइयों पर बांधा गया जो कि 16 दिनों पश्चात 10 सितंबर को सगडा खोला जाकर पूजन पश्चात विसर्जित किए जाएंगे।