बुरहानपुर - कोरोना महामारी के इस संकट काल मे सभी धर्मो के तीज त्यौहारों पर असर पड़ा है।
जिला प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए कोरोना को देखते हुए शख़्त निर्देश दिये हैं।ऐसे में गणेश उत्सव और विर्सजन को लेकर गतिरोधक की स्थिति बनी हुई है।
आज गुरूवार को जिले के संत पुजारी संगठन अखिल भारतीय हिन्दु महासभा एंव अन्य समाजिक संगठनो की ओर से एक ज्ञापन कलेक्टर को सम्बोधित अपर कलेक्टर को देकर इस बात का विरोध किया गया है कि अंनत चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु चुनिंदा स्थानो पर प्रशासन के द्वारा ट्रालीयां खडी होगे जहां भगतजन अपनी प्रतिमाओं को ट्राली में रख देगे जिस का सामूहिक विसर्जन प्रशासन ताप्ती नदी में करेगा।
प्रशासन की इस व्यवस्था से नाराज संत पुजारी संगठन अखिल भारतीय हिन्दु महासभा और अन्य सामजिक संगठन रोड पर उतर आऐ है और विरोध करते हुए कहा गया है कि यदि परंपरा के अनुसार विर्सजन की अनुमति नही मिली तो समस्त हिन्दु समाज रोड पर उतरकर आंदोलन करेगा।