श्री सत्यलक्ष्मी नारायण मंदिर को पांच हजार मास्क व 501 सेनेटाइजर की बोतलों से सजाया


खण्डवा (शेख़ आदिल) श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा संचालित बुधवारा बाजार स्थित श्री सत्यलक्ष्मी नारायण मन्दिर को प्रतिवर्ष विशेष थीम से सजावट की जाती है।इस वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव के सन्देश की थीम पर सजाया गया। जानकारी देते हुये माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण बाहेती ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना संक्रमण के कठिन दौर से गुजर रहा है।अत: इस वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव का सन्देश देने के लिए मन्दिर को पांच हजार मास्क,501 सेनेटाइजर की बोतलें,500 स्प्रे पम्प,5 लीटर वाली सेनेटाइजर की 25 केन,सेनेटाइजर स्टेण्डस ,पार लाइट,सिरिजो,बेनर,पोस्टर,पम्पलेट व कोरोना संक्रमण पर बचाव हेतु प्रतियोगिता में समाज के बच्चों द्वारा बनाये गए पोस्टर से सजाया गया। बड़े मास्क पर मास्क से मास्क लिखा व सेनेटाइजर की बोतलों से सेनेटाइजर लिखा गया। माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण बाहेती,सचिव विजय राठी, ट्रस्टी मुकेश झँवर,माहेश्वरी मण्डल अध्यक्ष उमेश बाहेती,सचिव हेमन्त मुंदड़ा,कोषाध्यक्ष अमित पसारी,कार्यकारिणी के सुनील बाहेती,सन्तोष राठी माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष हर्ष बाहेती,कोषाध्यक्ष प्रियांश काकाणी केशव गोपाल बाहेती,देवांश काकाणी,अर्पित बाहेती ,भगवान लड्ढा माधव बाहेती,श्याम झँवर,पण्डित लक्ष्मीदत्त दाधिच,पंडित अमित दाधिच, संजय विधाणी के सहयोग से सजावट का कार्य किया गया।जन्माष्टमी पर सभी की कोरोना संक्रमण से रक्षा करने हेतु विशेष प्रार्थना की जावेगी।मन्दिर के दर्शन,सजावट व कोरोना संक्रमण बचाव के इस सन्देश को फेसबुक लाइव से दिखाया जावेगा।माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट खण्डवा द्वारा पूर्व में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु रेडक्रॉस में एक लाख रुपये,माहेश्वरी समाज प्रान्त व राष्ट्रीय स्तर पर इकहत्तर हजार के सहयोग के साथ जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आगे भी मास्क व सेनीटाइजर का वितरण किया जावेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post