WHO की नई गाइडलाइंस के अनुसार मास्क बेहद ज़रूरी है। किंतु मास्क पहनते समय ये गलतियां हरगिज़ न करें -
● अगर मास्क डैमेज है, उसमें कहीं से छेद है या वो गंदा और पहले से इस्तेमाल किया हुआ है, तो उसे न पहनें।
● ढीला-ढाला मास्क न पहनें जो आपके चेहरे पर अच्छी तरह फिट न बैठता हो।
● मास्क को सरकाकर नाक के नीचे न लाएं। इससे आप वायरस से नहीं बच पाएंगे और मास्क पहनने का भी कोई फायदा नहीं मिलेगा।
● अगर आप 1 मीटर से कम के दायरे में किसी से बात कर रहे हैं, तो अपना मास्क बिल्कुल भी न उतारें।
● ऐसे मास्क का इस्तेमाल न करें, जिसमें आपको सांस लेने में तकलीफ हो।
● गंदा या गीला मास्क कभी भी न पहनें। मास्क हमेशा साफ-सुथरा और सूखा हुआ होना चाहिए।
● अपना मास्क किसी और को इस्तेमाल के लिए न दें और न ही किसी और के मास्क का इस्तेमाल आप करें।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करें 👈