सावधान - ज्यादा शक्कर(शुगर) का सेवन हो सकता है खतरनाक : हो सकती हैं ये 10 बीमारियां

प्रतिदिन कि शारीरिक क्रियाओं के लिए आवश्यक 45 से 65 % उर्जा प्राकृतिक शर्करा (कार्बोहाइड्रेट) के द्वारा प्राप्त की जाती है,अनाज, फल, फलियाँ, कंदमूल, दूध आदि से इसकी पूर्ति आसानी से होती है, प्राकृतिक शर्करा शारीरिक क्रियाओं के लिए ईंधन का कार्य करती है, अत: शरीर के लिए लाभकारी है, परन्तु Refined शक्कर स्वयं को पचाने हेतु शारीरिक शक्ति व शरीर के आधारभूत तत्त्वों का अपव्यय करती है।

ज्यादा शकर खाने से इन 10 बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है -

01 मोटापा - सबसे आम लेकिन गंभीर बीमारी ही नहीं बल्कि कई बीमारियों की जड़ है मोटापा। जब हम शुगर खाते है तो हमारे बॉडी में लीपोप्रोटीन लिपोज बनता है जिसकी वजह से हमारी कोशिकाओं में फैट जमा होने लगता है, नतीजतन मोटापा हमें घेर लेता है।

02 इम्म्युनिटी कमज़ोर - जब हम ज्यादा शुगर लेते हैं तो इसका सीधा असर प्रतिरक्षा तंत्र पर पड़ता है और वह कमजोर होता है। ऐसा होने पर बीमारियां हमें आसानी से घेर लेती हैं।

03 थकान व आलस - शुगर में कैलोरी के अलावा ऐसे कोई पोषक तत्व नहीं होते जो कि हमारे शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में मदद करें, इसलिए जब भी आप शुगर की मात्रा अधिक लेंगे, कुछ समय बाद आप ऊर्जा की कमी और आलस महसूस करेंगे।

यह स्थिति लंबे समय तक घातक हो सकती है।

04 लिवर की समस्या - अधिक शुगर का सेवन हमारे लीवर का काम बढ़ा देता है और शरीर में लिपिड का निर्माण बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में फैटी लीवर डिसीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

05 दिमागी समस्या - ज्यादा मात्रा में शुगर लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो दिमाग के लिए नुकसानदायक है। इस स्थिति में दिमाग तक सही मात्रा में ग्लूकोज नहीं पहुंच पाता और दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर पाता, जिससे मेमोरी लॉस भी हो सकता है।

06 समय से पहले बुढ़ापा - समय से पहले बूढ़ा दिखना भी ज्यादा शुगर लेने का एक बड़ा साइड इफेक्ट है। जब हम ज्यादा मात्रा में शुगर खाते हैं तो यह बॉडी में इंफ्लेमेटरी इफेक्ट बनाती है जिससे त्वचा पर दाने निकलना, बूढ़ा होना और झुर्रियां पड़ने की समस्याएं हो सकती है।

07 ह्रदय की समस्या - ज्यादा शुगर का सेवन हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाती है, जो दिल के लिए घातक है।

08 हड्डियों के रोग - शक्कर से कैल्शियम व फॉस्फोरस का संतुलन जो सामान्यता ५:२ होता है, वह बिगड़कर हड्डियों में Osteoporosis होती है इससे हड्डियाँ दुर्बल होकर जोड़ों का दर्द, कमरदर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, दंतविकार, साधारण चोट लगने पर फ्रैक्चर, बालों का झड़ना आदि समस्याएँ उत्पन्न होती हैं ।

09 कैंसर - शक्कर कैंसर की कोशिकाओं का परिपूर्ण आहार है, जिन पदार्थों से ब्लड शुगर तीव्रता से बढ़ती हैं, वे कैंसर कोशिकाओं की अपरिमित वृद्धि, फैलने,पनपने में सहायता करते हैं, डॉ. थॉमस ग्रेबर ने यह सिद्ध किया हैं कि ‘कैंसर कि कोशिकाओं को आहार के रूप में शक्कर न मिलने पर वे मृत हो जाती हैं।

10 अन्य रोग - चीनी की अधिकता से शरीर में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी होने लगती हैं। इससे पाचन व स्नायु संबंधी रोग उत्पन्न होते हैं। चीनी रक्त की अम्लीयता को बढाकर आधासीसी व त्वचाविकार,एक्जिमा, खुजली उत्पन्न करती हैं। इससे वीर्य में भी पतलापन आता हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post