मदर्स डे के अवसर पर पीएमवीएस (PMVS) बुरहानपुर द्वारा महिला स्वास्थ्य पर नि:शुल्क सेमिनार एवं सैनिटरी पैड वितरण का आयोजन



बुरहानपुर: मदर्स डे के पावन अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पीएमवीएस (PMVS) बुरहानपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कंचन सलूजा ने बताया कि यह आयोजन शहर के एक निजी होटल में दिनांक 9 मई 2026 को आयोजित किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श:
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में स्त्री रोग संबंधी समस्याओं पर एक नि:शुल्क सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार का संचालन प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ आदरणीय डॉ. सुरेखा पूनीवाला द्वारा किया, जहाँ वे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की इस दौरान रैंडमली (बेतरतीब ढंग से) चुनी गई महिलाओं को सीधे डॉक्टर से प्रश्न पूछने और अपनी शंकाओं का समाधान करने का अवसर मिला।

समाज सेवा और जागरूकता:
सेमिनार के साथ-साथ जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। संस्था का लक्ष्य समाज की हर महिला तक स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश पहुँचाना है. 
यह कार्यक्रम विशेष रूप से सभी पंजाबी महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर रानी अरोड़ा,हरप्रीत चंडोक, सिल्की सलूजा, रशमीत कीर , शीतल कौर, वर्षा सैनी, सपना बत्रा, वैशाली बत्रा, उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post