बुरहानपुर -सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय ताप्ती सेवा समिति द्वारा बुरहानपुर जिले में पदभार ग्रहण करने वाली नवागत थाना प्रभारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समिति ने बुरहानपुर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समिति द्वारा नीता देवरवाल, जिन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला है, तथा संदीप चौरसिया, जिन्होंने शिकारपुर थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी ग्रहण की है, का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बुरहानपुर अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है, ऐसे में नवागत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। समिति ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए जनसहयोग एवं सकारात्मक पुलिसिंग की अपेक्षा भी जताई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, कविता चौहान, आशा तिवारी ,राजीव खेड़कर, धर्मेंद्र सोनी, अत्ताउल्लाह खान, पुनीत साकले ,रियाज उल्लाह अंसारी, श्री राम अग्रवाल, देवचंद शर्मा, विनय पुनि वाला ,वरुण चौधरी, विवेक हकीम, विजय राठौड़, जैकी चड्ढा, राजेश भगत आदि लोग मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार
