बुरहानपुर। गणेश स्कूल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के दौरान उज्जैन से पधारे परम पूजनीय गोपाल कृष्ण महाराज जी का ताप्ती सेवा समिति एवं उसके सदस्यों द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण का लाभ लिया।
कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत सहित धर्मेंद्र सोनी, बसंत पाल, श्रीराम अग्रवाल, पुनीत सांकले, मोहन दलाल, विजय राठौड़, डॉ. युसूफ खान, भूपेंद्र जूनागढ़, नंदकिशोर वाणे, अजय राठौर, जैकी चड्ढा, राजेश भगत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार

