बुरहानपुर जिले में कल (10 मई रविवार) किन क्षेत्रों में होगी 7 घंटों की बिजली कटौती ? : आइए जानते हैं


बुरहानपुर/विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि, 33/11 के. व्ही. शनवारा उपकेन्द्र पर पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृध्दि का कार्य किये जाने के कारण उपकेन्द्र से संबंधित फिडर 11 के. व्ही. मंडी फिडर, 11 के.व्ही. हरीरपुरा फिडर, 11 के.व्ही. मोटर स्टैण्ड फिडर एवं 11 के. व्ही. रेस्ट हाउस फिडर का दिनांक 10.05.2026 वार-रविवार को समय प्रातः 06:00 से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 

विद्युत प्रदाय बंद समय - प्रातः 06 बजे से दोपहर 01 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र -

शनवारा गेट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, उर्दू स्कूल, लोहार मंडी क्षेत्र, खानभाई आइस फैक्ट्री, साडी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा, दीदार टॉवर, फव्वारा चौक, सिटीकोतवाली, अण्डा बाजार, सलुजा टिम्बर मार्ट, आरको काम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पम्प, कृषि उपज मंडी, मला लाईन हरीरपुरा सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बी.एस.एन.एल. ऑफिस, गुरूसिख मॉल, गोटिया पीर सिलमपुरा, जडियावाडी, राजपुरा, मेनपोस्ट ऑफिस, तहसील कार्यालय, सिटी पॅलेस मॉल, एस.डी.एम. कार्यालय, जय स्तम्भ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धनी, टेम्पो स्टेण्ड, प्रकाश टॉकिज, शिकारपुरा पानी की टंकी, प्रतापपुरा पंचमुखी हनुमान, सिलमपुरा बस स्टेंड, एल.आईसी. ऑफीस, मीरा होस्टल, संजय नगर पार्ट ए, ईत्यादि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।





Post a Comment

Previous Post Next Post