निगम परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया ,निगम ने शहरवासियों को दिया जीरो वेस्ट आयोजन करने का संदेश



बुरहानपुर — नगर निगम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आज पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान जी की आरती कर नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात आम जनता के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुर्व महापौर स्वयं उपस्थित रहकर आम जनता को प्रसादी वितरित करते हुए दिखाई दिए।
नगर पालिक निगम बुरहानपुर स्वास्थ विभाग द्वारा प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर के तहत हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर निगम परिसर मे विशाल भंडारे का आयोजन पूर्णतः जीरो वेस्ट कार्यक्रम थीम पर किया गया इस संपूर्ण समारोह में किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही किया तथा भक्तजनों को अपने यहां जीरो वेस्ट आयोजन करने की अपील गई।

इस अवसर पर नगर निगम एम आई सी सदस्य धनराज महाजन, भारत इंगले,संभाजी सगरे, नितेश रोशन दलाल, महेंद्र इंगले, पार्षद गौरव शुक्ला, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे निगम अधिकारी, निगम सचिव संजय शाह कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भक्तिभाव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post