महिला शक्ति का संकल्प: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज, शिक्षा और स्वच्छता का लिया प्रण।



बुरहानपुर - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले की सामाजिक संस्था मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी, घाघरला द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा के लिए प्रेरित करने और बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह का विरोध करने, स्वच्छता अपनाने और अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और समाज में शिक्षा के महत्व को समझाया गया। संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, बेटियों को पढ़ाने और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपने बच्चों को शिक्षित करने और बाल विवाह नहीं करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ सहित सुरेश राठौड़, इंदल राठौड़, पवन राठौड़, विकास पवार, सोनू पवार, गोपाल चौहान, योगेश राठौड़, सुमेर सिंह राठौड़, अजय राठौड़, निलेश मांडवे, मनोज राठौड़, लखन राठौड़, चरण चौहान, राजू तारासिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post