अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियों का सम्मान, सामाजिक योगदान को किया नमन



बुरहानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिला नेतृत्व और उनके सामाजिक योगदान का सम्मान किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती सरिता भगत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियों का शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रथम महापौर डॉ. फिरोजा अली, वरिष्ठ महिला नेत्री हर्ष राज देवड़ा, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, वरिष्ठ नेत्री योजना देवड़ा, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा, दीप्ति बबलू देवड़ा, सपना दलाल, जसलीन कीर एवं बबीता वासकले को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं। महिला दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

इस दौरान पार्षद अजय उदासीन, सुखलाल महाजन, घीसूलाल सुखवानी, आशीष भगत सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post