अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान हुए भारमुक्त, भिण्ड जिला पंचायत सीईओ के रूप में देंगे सेवाएं


बुरहानपुर/12 मार्च, 2026/- मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान (आर आर 2008) का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के लिये किया गया है।
 
उक्त आदेश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान को 11 मार्च, 2026 को दोपहर पश्चात् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के लिए भारमुक्त किया गया। गुरूवार को अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान को अपने आगामी कार्य-दायित्वों हेतु प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गयी। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शॉल, श्रीफल भेंट कर अपर कलेक्टर श्री चौहान को मंगलकामनाएं दी। 

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सृजन वर्मा को अपने कार्य के साथ-साथ बुरहानपुर अपर कलेक्टर का प्रभार अस्थाई रूप से अन्य आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post