वरिष्ठजनो के लिए अधिकारों व अधिनियमों संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


बुरहानपुर - शासन निर्देशानुसार सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वरिष्‍ठजनो को अपने अधिकारों से संबंधित जानकारी नही होने के कारण अपने संतानो एवं रिश्‍तेदारो से भरण – पोषण के एवं अन्‍य अधिकारो से वंचित रहने के कारण विवश होना पडता है इस हेतु वरिष्‍ठजनों को एमडब्‍ल्‍यूपीएससी अधिनियम 2007 एवं नियमो में उल्‍लेखित अधिकारो व वरिष्‍ठ नागरिक आवसों के न्‍यूनतम मानक के संदर्भ में जन-जागरूक करने के लिए senzitisation and Awareness के तहत कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11 मार्च 2026 को समय 11 जनपद पंचायत सभाकक्ष में पेंशनर्स /वरिष्‍ठजन/वृद्वजन को उपस्थ्ति कराकर साईबर सुरक्षा , यूपीआई , एटीएम , नेट बैंकिंग , मोबाईल बैंकिंग तथा सरकारी डिजिटल सेवाओं के उपयोग संबंधी जानकारी सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण बुरहानपुर के उप संचालक श्री दुर्गेश कुमार दुबे , श्री महावीर राय लीड बैंक मैनेजर व जिला ई-गर्वेनेस सोसायटी बुरहानपुर के वरिष्‍ठ प्रशिक्षक श्री गुलाम घोस द्वारा दी गई ।

वरिष्‍ठ नागरिको से अपील की फर्जी कॉल , ओटोपी धोखाधडी , लिंक फ्रांड जैसी साईबर ठगी से बचाव हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से श्री दुर्गेश द्वारा तत्‍काल समय वर साइबर सेल संबंधित बैक प्रमुख को सूचना दी जाये ताकि समय रहते उचित कदम उठाकर धोखाधडी साईबर ठगी पर कार्यवाही हो सकें साथ ही जन अभियान परिषद द्वारा शाहपुर एवं नेपानगर में कम्‍प्‍युनिटि बेस्‍ट ऑग्रानाईजेशन के माध्‍यम से वरिष्‍ठजनो को अधिनियम से संबंधित जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया जाकर कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्‍ठ नागरिकों के प्रश्‍न व जिज्ञासा का उत्‍तर भी विशेष्‍ज्ञ द्वारा दिया गया ।

वरिष्‍ठालय निर्देशानुसार कार्यक्रम के Geo- Tagged फोटोग्राफ्स लिये गए। कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक वरिष्‍ठ नागरिको ने सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ लिया । 

कार्यक्रम का संचालन श्री अताउल्‍ला खान अध्‍यक्ष , प्रमुख पेंशनर्स एसोसियएशन एवं श्री निखिल प्रतापसिंह सामाजिक सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post