वेस्ट मटेरियल से बनाई जा रही है खूबसूरत डेकोरेशन आर्टकबाड़ से जुगाड़ से दिया पर्यावरण संरक्षण के लिए के लिए संदेश




बुरहानपुर —निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम टीम के साथ मे NGO टीम मिलकर शहर में 3 R गार्डन को आकर्षित बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी करते हुए ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरे में आ रही प्लास्टिक की बोतले, मटके, तेल की कैन पुराने ड्रम , टायर आदि वस्तुओं का उपयोग करते हुए कबाड़ से जुगाड़ किया जा रहा है जिसमे पौधे लगाने के लिए गमले, मटको, टायरों को एवं प्लास्टिक की बोतलों को कलर कर सजावटी वस्तुए बनाकर आम नागरिकों को पुराने वस्तुओं का फिर से उपयोग करने का संदेश दिया जा रहा है ।

सहायक आयुक्त सोने का वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत प्रदेश भर में 'वेस्ट टू बेस्ट' अभियान से चल रहा है, जहाँ कबाड़ से उपयोगी और कलात्मक वस्तुएं बनाई जा रही हैं. नगर निगम टीम एन जी ओ समूह पुरानी बोतलों, टायरों और प्लास्टिक कचरे का उपयोग कर पार्क, बैठने की जगह और सजावटी सामान तैयार कर रहे हैं. यह प्रयास न केवल शहरों को स्वच्छ बना रहा है, बल्कि 3 D तकनीक के माध्यम से सर्कुलर इकोनॉमी को भी बढ़ावा दे रहा है।

वेस्ट मटेरियल से बनाई जा रही वस्तुएं 

सजावटी वस्तुएं और फर्नीचर: बेकार पड़े टायरों और प्लास्टिक बोतलों से गमले, बैठने की कुर्सियां और मेजें बनाई जा रही हैं.

कलाकृतियां और घर की सजावट: ई-वेस्ट से डेकोरेशन आइटम और प्लास्टिक लिफाफों से गुलदस्ते बनाए जा रहे हैं।

कचरा कम करना (Reduce): लैंडफिल पर कचरे के बोझ को कम करना। पुनः उपयोग (Reuse): कबाड़ को संसाधन में में बदलना 
इन कार्यों से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता भी आ रही है।

इस दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल रामेश्वर महाजन गोवर्धन चौहान दीपक परदेसी नीरज परदेसी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post