बुरहानपुर —ग्रीष्मकाल में अत्यधिक बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू ने आज प्रगति नगर में स्थित नगर पालिका निगम के फायर स्टेशन का निरीक्षण किया।
गर्मी में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए फायर स्टेशनों का निरीक्षण किया है, अनुसार आधुनिक उपकरणों व तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कर्मियों को सतर्क रहने और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लेते हुए निरीक्षण के दौरान दमकल वाहनों, पंपों और अन्य अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता की जाँच की गई।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को 24/7 तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
आग लगने की स्थिति में स्थानीय फायर स्टेशन या 101 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।
इस दौरान निगमायुक्त ने दमकल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और दमकल उपकरणों व मशीनरी का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही फायर टेंडर, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, वाटर मिस्ट बाइक आदि को चलवाकर देखा और इसके साथ ही दमकल कर्मियों घटना व आपातकाल दुर्घटना से निपटने के लिए भी 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए,निरीक्षण के दौरान फायर एक्स टिंग्विशर की कार्यक्षमता,फायर डिटेक्शन सिस्टम की स्थिति,फायर एग्जिट की उपलब्धता,प्रवेश और निकास संकेतकों की दृश्यता तथा बिजली की वायरिंग की हालत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की गई। साथ ही सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर कर फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू फायर अधिकारी संतोष सोनोने,चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्याम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार
