नेशनल लोक अदालत में महापौर आयुक्त ने किया निरीक्षण संपत्तिकर जलकर और राजस्व कर से कुल 58 लाख 18 हजार की वसूली की गई

 


बुरहानपुर — आज नगर निगम द्वारा सेवा सदन लॉ कॉलेज के प्रज्ञा हाल में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे लोक अदालत के लिए शहर वासियों को कर जमा करने हेतु नगर निगम द्वारा 48 वार्डो के काउंटर बनाए गए थे नगर निगम द्वारा सम्पत्ति कर एवं जलकर राजस्व वसूली शिविर का निरीक्षण महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में की जा रही कर वसूली की प्रक्रिया और नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को कर भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को बकाया सम्पत्ति कर और जलकर का भुगतान करने का अच्छा अवसर मिलता है, जिससे उन्हें पेनल्टी और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं से भी राहत मिलती है।

निरीक्षण के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महापौर को बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर अपने बकाया कर का भुगतान कर रहे हैं।

इस नेशनल लोक अदालत में नगर निगम द्वारा प्रकरण तैयार किए गए थे जिसमें राजस्व के 27 प्रकरण का निराकरण कर 4 लाख 78 हजार व संपत्ति कर के 1043 प्रकरण निपटाकर 53 लाख 40 हजार 

निगम द्वारा आज शाम 05 बजे समाचार लिखे जाने तक कुल राशि 58 लाख 18 हजार वसूल की गई

महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने बकाया करों का समय पर भुगतान कर नगर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें।

लोक अदालत में निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post