बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल बरामद

बुरहानपुर – अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में जिले भर में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद-फरोख्त और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सतोड़ फाटा हनुमान मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ खड़े हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक शंकर लोने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जसविंदर सिंह (20 वर्ष) एवं सिमरजीत सिंह (19 वर्ष), निवासी लोहिया खास, पंजाब बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 देशी पिस्टल (कीमत लगभग ₹80,000) और 2 मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से अवैध हथियारों के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव, निरीक्षक सीताराम सोलंकी, उपनिरीक्षक शंकर लोने सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही साइबर सेल के कर्मचारियों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
👉 बुरहानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post