बुरहानपुर -आज माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी द्वारा नगर निगम कार्यालय के एम आई सी हॉल मे समस्त विभागीय प्रमुखों के साथ विभागों में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पेयजल प्रेशर,सड़क निर्माण स्वच्छता,जल प्रदाय,सीवरेज, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व वसूली, उद्यान विकास, निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। महापौर जी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि राज्य शासन एवं नगर निगम की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने निर्देशित किया कि जिन भवन स्वामियों के रिक्त प्लाट हैं उन्हें तार फेंसिंग द्वारा सुरक्षित करे तथा प्लाट पर पड़ा कचरा स्वयं हटा ले अन्यथा कि स्थिति में नगर निगम द्वारा हटाए जाने पर संबंधित भवन स्वामी से उसका शुल्क वसूल किया 8स्की संपूर्ण जवाबदारी भवन स्वामी की होगी
राजस्व कर संपत्ति कर की वसूली को लेकर भी निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है शहर के जिन बकाया करदाताओं का टैक्स बाकी है उनको निर्देश दिए जाए कि वे आप अपना कर निगम कार्यालय में जमा कराए अन्यथा निगम द्वारा सख्ती से संपत्ति कुर्की की कार्यवाही कर उन्हीं से बकाया कर राशि वसूली की जायेगी
महापौर जी ने विशेष रूप से अधोसंरचना विकास कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने,नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण,एवं राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुरूप नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि नगर के प्रमुख मार्गों,नालों, उद्यानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक शहरी वातावरण उपलब्ध हो सके।
महापौर जी ने कहा कि नगर का समग्र विकास प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के समन्वित प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
बैठक में निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल निगम,आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,एम आई सी चैयरमैन धनराज महाजन,भारत इंगले, श्रीमती संध्या राजेश शिवहरे,संभाजी सगरे,नितेश रोशन दलाल,एजाज असरफी,महेंद्र इंगले अनिल विस्पुते, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार,लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे संजय शाह,
वीरेंद्र रवाये,उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल नगर निगम के इंजीनियर समस्त विभाग प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार