मुख्यमंत्री के नगर आगमन को लेकर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, कार्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिये दिशा निर्देश


बुरहानपुर — मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव के नगर आगमन को लेकर नगर निगम द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है.

आज मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने निगम के एम आई सी हॉल में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें माननीय मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर कार्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु दिए दिशा निर्देश 
महापौर श्रीमती पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी का मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर होगा जिसे ऐतिहासिक और यादगार बनाना हमारा कर्तव्य है।

अधिकारी अपने-अपने सौंपे गए कार्य का निर्वहन करेंगे 
इस बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को जैसे हेलीपैड से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पार्किंग स्थल विद्युत पेयजल साफ सफाई मंच बैठक वाटरप्रूफ पंडाल साउंड सिस्टम फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया प्रवास को
लेकर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में हितग्राहियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से अधिक से अधिक संख्या में की जाए प्रधानमंत्री आवास योजना पीएम स्व निधि, कर्मकार मंडल दिव्यागजनो को इन सभी योजनाओं के हितग्राहियों आमंत्रित किया जाए तथा सुनिश्चित कर उनके उन उचित व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की जाना चाहिए अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए 

इस बैठक में निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी जन संपर्क अधिकारी हरीश मोरे संजय शाह अमित प्रकाश निगम इंजीनियर्स अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post