सर्दियों में गुड़ खाने से इन बीमारियों में होगा चमत्कारी फायदा : आइये जानते हैं

गुड़ के फायदे 

1-खाना खाने के बाद गुड़ की डली खाने से हाजमा सही रहता है, कब्ज मिटाने में मददगार है, गैस से राहत मिलती है।

2-सर्दियों में होने वाली कफ की समस्याओं को दूर करने में गुड़ मददगार है।

3-गुड़ का सेवन खून की बढ़ोत्तरी में भी सहायक है।

4-सर्दी, जुकाम और कफ की परेशानी में इसकी बनी चाय लाभकारी है।

5-गुड़ के सेवन से त्वचा में निखार आता है, झुर्रियों नहीं पड़ती हैं।

6-हड्डियों की कमजोरी वालों को नियमित गुड़ खाना हितकर है।

7-गले की खराश, गले में जलन हो तो गुड़ के साथ अदरक उबाल कर गुनगुना काढ़ा पीना हितकर है।

8- प्रतिदिन गुड़ और अदरक खाना जोड़ों के दर्द में लाभदायक है।

9-कमजोर याददाश्त वालों को गुड़ का नियमित सेवन करने से स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

10-सिर दर्द वालों(माइग्रेन) को इसका सेवन करना हितकर है।

11-आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी गुड़ खाना लाभदायक है।

12-महिलाओं की मासिक धर्म से जुड़ी समस्या में गुड़ खाना लाभदायक है।

नोट: गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। वरना यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post